बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: बारिश से बिजली के खंभे में दौड़ा करंट, चपेट में आने से मजदूर की मौत आधी रात को घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसा, मौके पर ही गई जान घटना के 3 घंटे बाद सुबह परिजनों को मिली भनक बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कोयरी बिगहा नारायणपुर मोहल्ले में करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। मोहल्ला निवासी दीपक कुमार, चंदन कुमार और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम से ही इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। रात में विनोद कुमार अपने घर में सोया हुआ था। आधी रात के वक्त वह किसी काम से घर से बाहर निकला। इसी दौरान वह घर के बाहर लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया। बारिश के कारण खंभा पूरी तरह भीगा हुआ था और उसमें करंट दौड़ रहा ...