बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: बारिश से किसानों को मिली थोड़ी राहत चेवाड़ा, निज संवाददाता। रविवार की शाम से अचानक मौसम ने करवट बदला। रिमझिम बारिश हुई तो किसानों को राहत मिली है। साथ ही तापमान में गिरावट होने से उमस वाली गर्मी से भी सुकून मिला है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से फसलों में नयी जान आ गयी है। मिट्टी में नमी होने से अब रोज-रोज सिंचाई करने से कुछ राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...