बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र, पंजी में दर्ज उपस्थिति के आधार पर वेतन देने की मांग फोटो : सीएस बायोमेट्रिक : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मंगलवार को सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह को मांग पत्र सौंपते स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगें बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह का मांग पत्र सौंपा। स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में कार्यरत महिला कार्यकर्ता को पंचायत सरकार भवन में जाकर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश को अव्यावाहारिक बताया। सीएस के मांग की कि जब तक स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने क...