बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: बाजार में नाले के टूटे ढक्कन हादसे का दे रहे आमंत्रण फोटो : सरमेरा नाला : सरमेरा बाजार में नाला का टुटा ढक्कन। सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में जलनिकासी के लिए बने नालों लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। दर्जनों जगहों पर नाले का ढक्कन टुट चुका है। इससे अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने इसे अविलंब बनवाने की मांग की है। इसमें गिरकर कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। कई दुकानों के सामने वाले नालों में ढक्कन नहीं है। बाजारवासी प्रेम रंजन, विक्रम राम उर्फ गनौरी राम, संतोष कुमार व अन्य ने डीएम उदिता सिंह से इस पर सख्त कार्रवाई कर इसकी मरम्मत करवाने की गुहार लगायी है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...