Biharsharif News: बाजार के बीच गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा, हादसे की आशंका
बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: iबाजार के बीच गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा, हादसे की आशंका चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार स्थित घनी आबादी के बीच गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार बेरोकटोक जारी है। पूर्व में रिफिलिंग के दौरान एक व्यक्ति की जान जाने के बावजूद, स्थानीय प्रशासन इसपर अंकुश नहीं लगा रहा है। बाजार में किराना दुकानों की आड़ में दर्जनों जगह यह गोरखधंधा चल रहा है। जरूरत पर छोटे सिलेंडरों की किल्लत का फायदा उठाकर कारोबारी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम से इस पर रोक लगाने की मांग की है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.