Biharsharif News: बाइक व साइकिल की टक्कर में 4 लोग जख्मी
बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर बरांदी मोड़ के पास बुधवार की शाम बाइक व साइकिल में टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक पर सवार पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के चौधराइनचक गांव निवासी संजीव कुमार व उनकी पत्नी रेशम कुमारी और साइकिल सवार छात्रा पुनहा गांव की मुस्कान कुमारी व स्मिता कुमारी जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दंपती को रहुई अस्पताल तो दोनों छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुस्कान को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। एक छात्रा की स्थिति गंभीर बतायी जाती है। (रहुई से रंजीत कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.