बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- Biharsharif News: बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 5 बोतल शराब बरामद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने शेखपुरा-महुली रोड में मौलानगर मोड़ पर नाकेबंदी कर एक बाइक पर सवार दो युवकों को पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि सूचना मिली कि दो डिलीवरी ब्याय शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे हैं। इसी सूचना पर घेराबंदी कर दोनों युवकों को शराब के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार नीलेश कुमार व रुपेश कुमार नवादा जिले के धमौल थाना के जसत गांव के निवासी हैं। बाइक को भी जब्त कर लिया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...