Biharsharif News: बाइक दुर्घटना सवार घायल, हालत गंभीर
बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- Biharsharif News: बाइक दुर्घटना सवार घायल, हालत गंभीर चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 पर करण्डे मोड़ के निकट सड़क पर अचानक आवारा कुत्ते के आ जाने से करण्डे गांव निवासी बाइक चालक राजेश कुमार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के सहयोग से घायल चेवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश चेवाड़ा के अम्बेडकर चौक पास एक दुकान में काम करता है। हर दिन के तरह शुक्रवार की देर शाम में वह काम निपटाने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.