बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- Biharsharif News: बाइक दुर्घटना में दो शिक्षक हुए घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच-333 पर कमलगढ़ मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बरबीघा निवासी मो. मेराज और गणनायक मिश्रा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षक जमुई जिले के अलग-अलग स्कूलों में पदस्थापित हैं। रोजाना की तरह दोनों एक ही बाइक से ड्यूटी पर जमुई जा रहे थे। इसी दौरान कमलगढ़ मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...