Biharsharif News: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बुजुर्ग गंभीर
बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बुजुर्ग गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गिरिहिंडा चौक के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गयी। हादसे में सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल की पहचान श्यामा सरोवर पार्क निवासी स्व. अवधेश पांडेय के पुत्र अर्जुन पांडेय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अर्जुन पांडेय ई-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.