बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: बस पड़ाव : सुविधाएं बढ़ीं पर दुश्वारियां बरकरार, गंदगी से परेशान हैं यात्री शुद्ध पेयजल और शेड में बैठने के लिए बेंच तक की व्यवस्था नहीं रैनबसेरा के बेसमेंट में जमीन पर बैठ कर बसों का इंतजार करने को विवश 40 जगहों के लिए रोजाना खुलती हैं 350 से अधिक बसें अहले सुबह 2 से रात 12 बजे तक यात्रियों से बस स्टैंड रहता है गुलजार पहले से बने 18 टर्मिनलों से एक दिन भी नहीं खुली बस फोटो : बस स्टैंड : रामचंद्रपुर बस स्टैंड परिसर में बिखरी गंदगी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले का सबसे व्यस्त रामचंद्रपुर बस स्टैंड प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। यहां से पटना, रांची, टाटा, चक्रधरपुर, बोकारो, कोलकाता, झरिया, कोडरमा, नवादा, गया, जहानाबाद, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, बख्तियारपुर समेत 40 से अधिक स्थ...