Biharsharif News: बरुई गांव में जमीन विवाद में तीन बोरिंग को किया क्षतिग्रस्त
बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- Biharsharif News: बरुई गांव में जमीन विवाद में तीन बोरिंग को किया क्षतिग्रस्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बरुई गांव में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर एक किसान के खेत में लगे तीन पटवन बोरिंग (ट्यूबवेल) को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित किसान पप्पू यादव को करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के ही तीन लोगों पर आरोप लगाया है। किसान पप्पू यादव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उक्त तीनों आरोपियों से जमीन खरीदने के लिए 18 लाख 45 हजार रुपये दिए थे। लेकिन, आरोपियों ने न तो जमीन रजिस्ट्री की और न ही पैसे लौटाए। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उनके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में पूर्व में दर्ज मुकदमे के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.