Biharsharif News: बढ़ौना में खुला पहला जीविका सुधा डेयरी बूथ
बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- Biharsharif News: फोटो : चंडी जीविका-चंडी के बढ़ौना में मंगलवार को जीविका डेयरी बूथ का उद्घाटन करते लोग। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के बढ़ौना गांव में मंगलवार को जीविका और काम्फेड के सहयोग से जिले का पहला जीविका सुधा डेयरी बूथ शुरू किया गया। सीएलएफ अध्यक्ष छोटी कुमारी और कम्युनिटी को-ऑर्डिनेटर प्रतिभा कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। लालती देवी का महिला उद्यमी के रूप में चयन किया गया है। बूथ का संचालन वहीं करेंगी। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर गुड़िया कुमारी, नीलम कुमारी, बुक कीपर अभय कुमार आदि मौजूद थे। (चंडी से सरफराज आलम)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.