बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- Biharsharif News: बेन, निज संवाददाता। प्रखंड के बड़ी आट गांव में सोमवार को 24 घंटे के अखंड-कीर्तन का समापन हुआ। हरे राम-हरे कृष्ण के उद्घोष से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कीर्तन के दौरान गांव में चूल्हा नहीं जला। सभी फलाहार पर थे। गांव की सुख-शांति के लिए हर साल अखंड-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष मंटू चौधरी, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, सर्वेश कुमार, मुकेश कुमार आदि ने सहयोग किया। (बेन से सुधीर प्रसाद)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...