बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: फोटो : बरबीघा रंगोली-बरबीघा स्कूल में गुरुवार को बच्चों द्वारा बनायी गयी छठी मइया की रंगोली को देखते लोग। बरबीघा, निज संवाददाता। बच्चों ने छठी मइया की रंगोली बनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। दीपावली एवं छठ महापर्व के शुभ अवसर पर बरबीघा एक्सेलेंस कॉन्वेंट स्कूल में प्रतियोगिता में छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी। डीईओ डॉ. तनवीर आलम ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। मौके पर बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार, डॉ. प्रणव प्रसून, प्राचार्य ईं. पिंकेश आनंद व अन्य मौजूद थे। प्रतियोगिता में छठ व्रत पर आधारित रंगोली टीम अव्वल रही। दूसरे स्थान पर जल संरक्षण पर आधारित रंगोली टीम तो तीसरे स्थान पर मां लक्ष्मी पर आधारित रंगोली टीम रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : दीपावली पर तीन ...