Biharsharif News: बच्चे के गले से छीन लिया सोने का लॉकेट
बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाश, बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गये। इस मामले में अकैड़पर गांव के सोनू कुमार ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 10 वर्षीय पवन कुमार साइकिल से पढ़ने के लिए बेन के एक स्कूल में जा रहा था। तभी भगवानपुर गांव के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने का बजरंगबली का लॉकेट झपट लिया और फरार हो गये। पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। (बेन से सुधीर प्रसाद)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.