Biharsharif News: बकरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपित गिरफ्तार
बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता अस्थावां थाना की पुलिस ने बकरी चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बकरी को बरामद कर लिया गया। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गयी है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सोयवापर गांव से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश बकरी चुराकर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी रंजीत प्रसाद व नकुल प्रसाद के रूप में की गयी है। बरामद की गयी बकरी उसके मालिक को सौंप दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.