Biharsharif News: बकरी को बचाने के चक्कर में पलटी ई-रिक्शा, दो यात्री गंभीर
बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- Biharsharif News: बकरी को बचाने के चक्कर में पलटी ई-रिक्शा, दो यात्री गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के भोजडीह गांव के समीप बकरी को बचाने के क्रम में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय युवाओं ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की पहचान तकदी गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र अंकुश कुमार और उसके मित्र विद्यासागर के रूप में हुई है। दोनों शेखपुरा बाजार से अपने गांव की ओर ई-रिक्शा से लौट रहे थे। इसी दौरान भोजडीह गांव के समीप अचानक सड़क पर आई बकरी को बचाने के प्रयास में चालक ने ई-रिक्शा पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.