बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- Biharsharif News: बंद रेलवे फाटक खोलने की मांग को ले मंत्री से मिले भाजपा नेता फोटो : 29हिलसा01 : हिलसा के बंद 18सी रेलवे फाटक को खोलवाने के लिए मंत्री से गुहार लगाते भाजपा नेता। हिलसा, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के बंद रेलवे फाटक संपर्क संख्या 18-सी को शीघ्र खोलने की मांग को लेकर भाजपा हिलसा नगर महामंत्री उदित नारायण ने मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी से मुलाकात की। उन्होंने फाटक बंद रहने से करीब 10 गांवों के ग्रामीणों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। इस दौरान अवधेश कुमार, राजेश कुमार, गंगा यादव और अमरजीत कुमार भी मौजूद थे। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए और विभागों को पत्र भेजकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने फाटक खोलने की दिशा में शीघ्र पहल का आश्वासन दिय...