Biharsharif News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी
बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के कदमतर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चुरा ली। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक सिंह का यह घर बंद रहता है। उनके परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खुला देखकर गृहस्वामी को घटना की सूचना दी। चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर आराम से पूरे घर को खंगाला और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गृहस्वामी की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल चोरी गए सामान और नकदी के सटीक आकलन का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.