बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में हुई घटना अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बलवापर गांव के पास एनएच 33, बिहारशरीफ-बरबीघा के किनारे बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। मंगलवार की सुबह घर के लोग लौटे तो घटना की जानकारी मिली। पीड़ित संतोष कुमार सिन्हा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी करायी है। उन्होंने बताया कि चार सितंबर को उज्जैन गये थे। घर में ताला लगा था। मंगलवार को घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर पांच कमरों व हॉल का ताला भी टूटा हुआ था। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद, चांदी की दो पायल, सोने की एक चेन व अन्य सामान चुरा लिये थे। इनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि अज्ञात के...