Biharsharif News: बंदरों को केला खिलाकर समाजसेवी ने पेश की जीवदया की मिसाल
बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- Biharsharif News: बंदरों को केला खिलाकर समाजसेवी ने पेश की जीवदया की मिसाल फोटो : 04 नूरसराय 01 : नूरसराय में रविवार की सुबह सड़क किनारे बंदरों को केला खिलाते समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा व अन्य। नूरसराय। निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चौरबिगहा गांव निवासी परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक सह समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने रविवार की सुबह सड़क किनारे बंदरों को केला खिलाकर जीवदया का संदेश दिया। श्री सिन्हा आने-जाने के दौरान भी बेजुबान पशु-पक्षियों को भोजन कराते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा केवल इंसानों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हर जरूरतमंद जीव की मदद करना हमारा दायित्व है। उन्होंने लोगों से जीवों के प्रति दया और करुणा रखने की अपील की। लोगों ने उनके प्रयास की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.