बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: बंगाली पर के गांधी मार्केट में हटाया गया अतिक्रमण शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बंगाली पर के गांधी मार्केट में नगर परिशद द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। नप के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि एक दुकानदार ने निकास के रास्ते पर दीवार खड़ा कर दिया था। कई दफा नोटिस दिये जाने के बाद भी नहीं हटाया तो वुधवार को दीवार को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदार द्वारा जमकर विरोध किया गया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...