Biharsharif News: फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश की जीत
बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- Biharsharif News: फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश की जीत फोटो 31 शेखपुरा 04 - विजेता ट्रॉफी के साथ एडीएम लखिन्द्र पासवान व अन्य । शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जवाहर नवोदय स्कूल के मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर प्रशासन एकादश ने पहले बैटिंग की। कप्तान एडीएम लखिन्द्र पासवान सहित अन्य खिलाड़ियों की धुंआधार बैटिंग से निर्धारित 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 174 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए पत्रकार एकादश की टीम 78 रनों पर ढेर हो गयी। विजेता टीम के कप्तान एडीएम को विजेता ट्रॉफी और पत्रकार एकादश के कप्तान संजय मेहता को उपविजेता ट्रॉफी दिया गया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.