Biharsharif News: फुटबॉल मैच में बोधगया की टीम जीती
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: राजगीर, निज प्रतिनिधि। शहर के पंडितपुर कृषि फार्म में शहीद भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। शुक्रवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल बोधगया और नवादा के बीच खेला गया। बोधगया की टीम ने पेनाल्टी में दो गोलों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। बोधगया के महताब आलम को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मौके पर बिरजू राजवंशी, रमेश राजवंशी, रंजीत राजवंशी, राजकुमार दांगी, महेन्द्र दांगी, शिबू प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.