Biharsharif News: फसल काटने के विवाद में किसान पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- Biharsharif News: फसल काटने के विवाद में किसान पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के गोसाईमढ़ी गांव में फसल काटने के विवाद में गांव के ही एक किसान पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में किसान उमा पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, किसान अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग खेत में घुस गए और जबरन उनकी फसल काटने का प्रयास करने लगे। जब किसान ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गांव के ही रामचंद्र मांझी, उनकी पत्नी शीला देवी सहित अन्य लोगों ने किसान पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.