बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- Biharsharif News: प्रेम विवाह करने वाले दंपती को किया घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रेम विवाह करने वाले दंपती को युवक के माता, पिता, भाई और भौजाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में युवक नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने बताया कि चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। घर वालों ने प्रेम विवाह करने से नाराज होकर बंटवारा कर अलग कर दिया है। इसके बाद भी परिवार के लोग बराबर गाली गलौज और प्रताड़ित करते हैं। घायल युवक द्वारा सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...