बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- Biharsharif News: प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या पुलिस ने आरोपित प्रेमी-प्रेमिका को किया गिरफ्तार कतरीसराय थाना क्षेत्र के तरौनी गांव की घटना धारदार हथियार से सिर पर वार की ली युवक की जान कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के तरौनी गांव में मंगलवार की रात प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान तरौनी गांव निवासी फगुनी मांझी के पुत्र पुनेश्वर मांझी के रूप में की गयी है। उसकी पत्नी कमोधा देवी और कथित प्रेमी बहादुरगंज गांव निवासी टुनटुन चौधरी उर्फ मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। धारदार हथियार के वार से हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है। मृत युवक का एक पैर भी टूटा हुआ है। अंदेशा है कि हत्या करने से पहले उसके...