Biharsharif News: प्रखंड में लगाए जाएंगे 19 हजार पौधे
बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंडों की सभी आठ पंचायतों में 19 हजार 200 पौधे लगाए जाएंगे। जी रामजी योजना के तहत ये पौधे जनप्रतिनिधियों की मदद से खाली जगहों पर लगाने का लक्ष्य है। जी राम जी योजना के जेई आनंद कुमार, तकनीकी सहायक दिनेश कुमार पांडेय व रोजगार सेवक राजेश कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थल का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने आमजनों व जनप्रतिनिधियों से इसमें सहयोग करने की अपील की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.