बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: नगरनौसा प्रखंड कार्यालय में सदस्यों ने उठाये जनता के मुद्दे विधायक हरिनारायण सिंह भी बैठक में हुए शामिल फोटो : नगरनौसा बैठक-नगरनौसा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल विधायक हरिनारायण प्रसाद व अन्य। नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड क्रियान्वयन समिति की बैठक की गयी। बैठक में सदस्यों ने खाद की कालाबाजारी किये जाने का आरोप लगाया। सदस्यों ने जनता से संबंधित कई मुद्दे उठाये। विधायक हरिनारायण सिंह भी बैठक में शामिल हुए। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रसाद ने की। विधायक ने किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश बीएओ को दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित कीमत से अधिक वस...