बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : प्रक्रिया शुरू, 14 प्रखंडों के 361 सरकारी जलकरों की होगी बंदोबस्ती इस बार पांच नहीं, सिर्फ एक साल के लिए दिया जाएगा पट्टा 262 जलकरों के लिए 15 सितंबर से सीमित तो 21 से शुरू होगी खुली डाक की प्रक्रिया 99 जलकरों के लिए 22, 23 व 24 सितंबर को होगी सीमित डाक फोटो मछली : तालाब में मछलीपालन करते किसान। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। मछली पालन के इच्छुक लोगों और मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के लिए काम की खबर है। जिले के 14 प्रखंडों के 361 सरकारी जलकरों (तालाब व आहर) की बंदोबस्ती (नीलामी) की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है कि जलकरों का पट्टा हमेशा की तरह पांच साल के बजाय सिर्फ एक साल (जून 2027 तक) के लिए ही दिया जाएगा। इसके लिए जिला मत्...