बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- Biharsharif News: पौष्टिक आहार से स्वस्थ होगा नवजात फोटो : बिन्द रंगोली : बिंद आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को पोषण कार्यक्रम की शुरुआत करते बीडीओ जफरूद्दीन व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बिन्द केंद्र पर रंगोली बनाकर गर्भवती व धातृ महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी गयी। सीडीपीओ रेणू कुमारी ने छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध पिलाने की सलाह दी। बीडीओ जफरूद्दीन ने पोषण के साथ स्वच्छता पर जोर दिया। सेविका अनिषा सिन्हा, रूबी कुमारी, अंजू कुमारी, गायत्री कुमारी, प्रमिला कुमारी व अन्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...