Biharsharif News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिविर लगाकर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच
बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिविर लगाकर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के खुड़िया स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम ने नेत्र , रक्त, एक्स-रे समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। प्राचार्य बसंत कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविर से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। (शेखोपुरसराय से राज कमल)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.