बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: पैगंबरपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात वृद्ध महिला की लाश, मची सनसनी चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस सदर थाने की पुलिस शव की पहचान के लिए अन्य थानों से कर रही संपर्क शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। किऊल-गया रेलखंड पर सदर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का क्षत-विक्षत शव दोनों रेल पटरियों के बीच पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन की।

पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि बुधवार की रात महिला ने किसी चलती ट्रेन के आगे क...