Biharsharif News: पेयजल के लिए मकसिदपुर गांव के पास सड़क जाम
बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड की कोनंद पंचायत के मकसिदपुर गांव, वार्ड संख्या 10 के ग्रामीणों को कई दिनों से पेजयल नहीं मिल रहा है। नल-जल खराब रहने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सोमवार को पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। करीब तीन घंटे तक सारे-वारिसलीगंज सड़क जाम रही। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से नल-जल खराब है। कई बार शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ रहा है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सत्यम चंद्रवंशी व पीएचईडी के जेई मौके पर पहुंचे ओर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। (अस्थावां से पप्पू कुमार)
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.