बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: हरनौत थाना क्षेत्र के अकमल खंधा बाहा के पास मिली लाश पुलिस, आत्महत्या की जता रही आशंका बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत थाना क्षेत्र के अकमल खंधा बाहा के पास मंगलवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से लोगों की भीड़ जुट गयी। बाद में उसकी पहचान हासनचक-चौरियापर गांव निवासी मुरारी चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र सिंधु कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी है। शव मिलने की सूचना पर हरनौत के साथ कल्याण बिगहा व चेरी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। युवक करीब पांच वर्षों से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। इन दिनों डिप्रेशन...