बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- Biharsharif News: पावापुरी ओपी क्षेत्र दौलचक गांव में हुआ हादसा पटना ले जाने के दौरान किशोर ने तोड़ा दम पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी ओपी क्षेत्र दौलचक गांव में मंगलवार को अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में 10वीं के छात्र की मौत हो गयी। बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक कमेन्द्र यादव का 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार है। वह दशरथपुर उच्च विद्यालय का छात्र था। ग्रामीणों की मानें तो वह गांव के मध्य विद्यालय के पास बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाइक ताड़ के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। परिजन उसे पटना ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। हादसे ...