बिहारशरीफ, नवम्बर 19 -- तिलक समारोह में जाते समय हादसा Biharsharif News: तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था युवक अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां-उगावां गांव के पास हुआ हादसा फोटो : हादसा-सरमेरा थाना क्षेत्र के ससौर गांव में गुरुवार को रोते-बिलखते परिजन। अस्थावां/सरमेरा, निज संवाददाता। अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां-उगावां गांव के पास बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। दूसरा युवक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के ससौर गांव निवासी सीताराम राम के 26 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार के रूप में की गयी है। वह तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। जख्मी की हालत ठीक बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में काम करता था। उसके साले की बेटी की शादी थी। बुधवार को ही वह गुजरात से लौटकर अपनी ससुराल मान...