Biharsharif News: पेड़ काटने का आरोप लगाकर मारपीट
बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पेड़ काटने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना कसार थाना क्षेत्र के घुसकुरी गांव में हुई। मारपीट में घायल की पहचान गांव निवासी शिवदानी प्रसाद के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि गांव में उनका एक घर है। जबकि दूसरा घर खेत के बीच बना हुआ है। उनके खेत के पास एक बगीचा है। बगीचे में लगे दो पेड़ किसी व्यक्ति द्वारा काट दिए गए थे। आरोप है कि पेड़ मालिक ने पेड़ काटने का आरोप शिवदानी पर लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.