बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। पूर्व शिक्षा मंत्री व चंडी के पूर्व विधायक डॉ. रामराज सिंह की 105वीं जयंती 2 अक्टूबर को चंडी में धूमधाम से मनायी जाएगी। पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उनके पिता ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जमाल अहमद उर्फ भल्लू ने कहा कि उनकी संकुल शिक्षा प्रणाली को दक्षिण भारत की सरकारों ने भी अपनाया। मौके पर सत्येन्द्र नारायण सिंह, डॉ. रामपाल, उपेंद्र प्रसाद सिंह, अर्जुन यादव, कमाल अहमद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...