बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के पति पत्नी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में मदनचक गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र बोधु यादव, उनकी पत्नी सुमन देवी व पांच वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद लाया गया। वहां से चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार रवि ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को सीटी स्कैन कराने के लिए सद अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि पीड़ित की ओर से पांच लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News मारपीट की घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...