बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा03-हिलसा में शुक्रवार को पौधा लगाते जदयू नेता अवधेश प्रसाद व एसडीओ अमित कुमार पटेल। हिलसा, निज प्रतिनिधि। जदयू के एक पेड़ नीतीश कुमार के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पश्चिमी बाइपास के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जदयू नेता अवधेश प्रसाद, एसडीओ अमित कुमार पटेल के साथ जनप्रतिनिधियों, किसानों व स्थानीय लोगों ने सैकड़ों पौधे लगाये। एसडीओ ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। अवधेश प्रसाद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में चलाया जा रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्...