बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा समिति के लोगों ने प्रशासन का कई समस्याओं से अवगत कराया। बीडीओ शशिकांत ने कहा कि पूजा समितियों को आचार संहिता का पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर अजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सभी पंडालों में पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसमें पूजा समिति के सदस्यों को भी सहयोग करना होगा। बैठक में श्रीनिवास शर्मा, योगेश्वर प्रसाद सिंह, संजय साहू, विजय विश्वकर्मा, वीरेन्द्र गोप आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...