Biharsharif News: पुलिस वाहन के धक्के से बाइक सवार दो जख्मी
बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: पुलिस ने कहा-जांच से बचने के लिए भाग रहे युवक गिरे रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-रहुई मार्ग पर स्थानीय सूर्य तालाब के पास मंगलवार को बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी रहुई के अमन कुमार व इतासंग के शशांक राज को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों का आरोपित है कि पुलिस गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इससे वे जख्मी हो गये। इधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि रहुई बाजार के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो भागने लगे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी और दो लोग जख्मी हो गये। (रहुई से रंजीत कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.