बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: पुलिस टीम पर हमले के 6 आरोपी गिरफ्तार, वर्षों बाद पुलिस को मिली सफलता 2021 में शेखोपुरसराय के सुगिया गांव में हुई थी घटना, गांव छोड़कर फरार थे आरोपी पक्की सूचना पर पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोचा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वर्ष 2021 में सुगिया गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में आखिरकार शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

गिरफ्तारी की जानकारी शेखोपुरसराय थाने की पुलिस ने घटना के बाद से ही फरार चल रहे छह नामजद आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सुगिया गांव में पुलिस टीम पर हमला किया गया था। सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमले की गंभीर घटना के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपि...