बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा01-हिलसा के अनुमंडल अभियोजन कार्यालय में मंगलवार को मनीष को बधाई देते अभियोजन पदाधिकारी पंकज दास व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल अभियोजन कार्यालय में पदस्थापित पीटीसी मनीष कुमार को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने पीटीसी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी। समारोह आयोजित कर प्रभारी अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी पंकज दास और अभियोजन कोषांग सत लाल सिंह ने उनके कंधों पर सितारे सजाए। अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने मनीष को बधाई दी है। (हिलसा से मनीष)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...