बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: राजगीर, निज प्रतिनिधि। आयुध निर्माणी स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 और 1098 के बारे में भी बताया। प्राचार्य विवेक किशोर ने पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया। साइबर सेल की इंस्पेक्टर कुंती कुमारी ने बच्चों को बढ़ते साइबर खतरों के प्रति सचेत किया। पैनल अधिवक्ता नीतू कुमारी ने बच्चों के साथ होने वाले अपराधों व उनसे जुड़े कानून की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों को सिखाया गया गलत स्पर्श का विरोध करना अंत में शिवम कुमार शुक्ला ने सभी को धन्...