बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड की डियावां, मखदुमपुर व गोंदूबिगहा पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित 2995 लाभुकों की सूची जारी की गयी। डियावां में मुखिया अंजलि सिंह की अध्यक्षता में 765, मखदुमपुर में मुखिया दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में 1330 और गोंदूबिगहा में मुखिया बेबी कुमारी की अध्यक्षता में 900 लाभुकों की सूची जारी हुई। पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची ग्राम सभा में होगी जारी यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची चिपकाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...