बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: पीएम आदर्श योजना ग्राम योजना : रुपसपुर की एक भी योजना में शामिल नहीं करने से महादलितों में नाराजगी महादलित परिवारों ने बीडीओ, डीडीसी व डीएम को आवेदन देकर लगायी गुहार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। चंडी प्रखंड की गंगौरा पंचायत के रुपसपुर गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया है। इस गांव के वार्ड नंबर 11 और 12 की एक भी योजना शामिल नहीं करने से लोगों में नाराजगी है। सरपंच पिंटू रविदास के अलावा राजकुमारी देवी, सुनीता देवी, कमलेश चौधरी, सोना देवी व अन्य ने डीएम उदिता सिंह व डीडीसी सारा अशरफ को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों वार्डों के दलित व महादलित परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। अधिकारियों व कर्मियों पर मनमानी करने व व...