बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- महादलित टोलों के विकास की योजना Biharsharif News: पीएम आदर्श ग्राम योजना से संवरेगा महादलित टोलों का स्वरूप सर्वे के आधार पर जिले की सभी 49 पंचायतों में पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे गुणवत्तापूर्ण शौचालय, पक्की नली-गली का होगा निर्माण युवाओं को मिलेगा सिलाई-कढ़ाई और मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण फोटो 29मनोज01 - कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में गुरुवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करते डीएम शेखर आनंद। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अनुसूचित जाति और महादलित समुदाय के सामाजिक, आर्थिक तथा बुनियादी विकास को तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत आदर्श ग्राम योजन...